Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध धान भंडारण पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,लगभग24 क्विंटल (600 बोरा) धान जप्त

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड बतौली के ग्राम कपाटबहरी में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विशुनपुर क्षेत्र के किसान श्री इमरान इराकी,निवासी सीतापुर का लगभग 24 क्विंटल (600 बोरा) धान ग्राम कपाटबहरी में श्री प्रफुल एक्का के घर में अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जांच उपरांत नियमानुसार धान को जप्त किया गया तथा जिस व्यक्ति के घर में धान पाया गया है,उसी को सुपुर्द किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने आमजन एवं किसानों से अपील की है कि धान विक्रय एवं भंडारण से संबंधित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply