Breaking News

अम्बिकापुर@लायंस क्लब ने जरूरतमंदों के बीच वितरण किए कंबल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के लायंस क्लब अंबिकापुर सरगुजा द्वारा 31 दिसंबर की रात्रि में नववर्ष के आगमन पर ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को कंबल ओढ़ाने का कार्य प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। क्लब सदस्यों द्वारा परस्पर एकत्रित किए गए कंबल गुरु नानक चौक, स्कूल रोड, देवीगंज रोड, सदर रोड, विवेकानंद चौक, स्टेडियम के पास और गांधी चौक में ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को ओढाये गये, जिसमें सबसे अधिक स्टेडियम के पास ठंड से कांपते हुए लोग पाये गए।
नव वर्ष के आगमन पर सभी सदस्यों द्वारा परस्पर बधाई देकर मिष्ठान वितरीत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर डॉ जीडी सिंह, अध्यक्ष डॉ यशवर्धन सिंह, सचिव अनुज प्रसाद सिंह, पीके गोयल, एलपीगुप्ता, सुमन सिंह, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ नीतू सिंह, सन्दीप सिंह, दिव्या सिंह, अनिल शुक्ला केके सिंघल, बिजेन्द्र पाठक कोषाध्यक्ष, आदि सदस्य उपस्थित थे ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply