कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की वृहद जंगी रैली, सूरजपुर में सौंपा ज्ञापन
सूरजपुर,01 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सूरजपुर में वृहद ध्यानाकर्षण जंगी रैली निकालकर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत यह रैली मोदी की गारंटी लागू करने और राज्य सरकार से लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर आयोजित की गई। आंदोलन को प्रदेश के विभिन्न पेंशनर्स संगठनों का भी पूर्ण समर्थन मिला, फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. आर. एस. सिंह ने बताया कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहा, सूरजपुर के सुदूर अंचलों से कर्मचारी-अधिकारी रैली में शामिल हुए और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने सभी संगठनों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।
महिला प्रकोष्ठ व महासचिव का सरकार पर प्रहार
जिला संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) प्रतिमा सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा हो रही है और महंगाई भत्ता जैसे मुद्दों पर बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है, उन्होंने सरकार से मोदी की गारंटी के वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग की, जिला महासचिव मो. इकबाल अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर वादों के क्रियान्वयन के उदाहरण मौजूद हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ में गारंटी पूरी न होना सवाल खड़े करता है।
हजारों की भागीदारी
रैली और ज्ञापन कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, नर्सिंग एसोसिएशन, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सहित हजारों कर्मचारी–अधिकारी उपस्थित रहे, सूरजपुर की जंगी रैली ने साफ संदेश दे दिया है, यदि सरकार ने 11 सूत्रीय मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन का दायरा और तीव्र होगा।
ज्ञापन के दौरान ये रहे उपस्थित
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह, जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ प्रतिमा सिंह,महासचिव मो.इकबाल अंसारी, सचिन त्रिपाठी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ,मनीष दीपक साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, निर्मल भट्टाचार्य, विजय साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, महेश पैकरा जी महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश स्थित वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, गोपाल विश्वकर्मा जिला सर्व शिक्षक संघ, आदेश कुमार रवि प्रांतीय सचिव जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय कर्मचारी संघ राधेश्याम साहू जी जिला प्रवक्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ श्री रमेश राजवाड़े प्रदेश महामंत्री शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ, श्रीमती ज्योतिष साधना श्रीवास्तव जिला सचिव छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन, आदित्य शर्मा जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, आर बी शुक्ला, वेद प्रकाश, धीरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार सिंह, कमलेश यादव,प्रदीप सिंह, रामनिवास साहू, सतीश प्रताप सिंहदेव, कृपालनाथ तिवारी, महावीर ठाकुर, विन्देश गुप्ता, ज्योति साधना, माया शर्मा, अनुरंजन देव, सहित हजारों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
11 सूत्रीय मांगों पर जोर
फेडरेशन की प्रमुख मांगों में…
केंद्र के समान महंगाई भत्ता देय तिथि से लागू करना
डीए एरियर्स को जीपीएफ खाते में समायोजित करना
चार स्तरीय समयमान वेतनमान
वेतन विसंगतियों के निराकरण हेतु पिंगुआ कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक करना
पुरानी पेंशन योजना में नियुक्ति तिथि से गणना की बहाली
सहायक शिक्षकों व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान
अनुकंपा नियुक्ति में 10प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण
प्रदेश में कैशलेस सुविधा
अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस
दैनिक/अनियमित/संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की ठोस नीति
सभी विभागों में सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष शामिल हैं,डॉ. सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया,तो आगामी समय में तालाबंदी सहित वृहद एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur