Breaking News

अम्बिकापुर@छ.ग. राज्य युवा उत्सव-2025 में सरगुजा का दबदबा

Share


सरगुजा के रॉक बैंड टीम इकतारा द फ्यूजन बैंड प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छ.ग. राज्य द्वारा आयोजित ‘युवा उत्सव-2025 के इस वर्ष राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलों से अलग-अलग विधाओं में अपनी अपनी प्रस्तुती दी । सरगुजा से भी क्रशष्द्म ख्ड्डठ्ठस्र भ्द्गड्डद्व ‘इकतारा द फ्यूज़न बैंड ने – बलरामपुर जि़ले का नेतृत्व कर राज्य में लगातार दूसरी बार अपना नाम द्वितीय स्थान पर संरक्षित कर शहर एवं जिले को गौरवानवित किया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रॉक बैंड विधा में लगभग 33 टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें रॉक बैंड टीम इकतारा फ्यूजन बैंड के टिम ने बलरामपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बिलासपुर में हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया उक्त टीम का नेतृत्व दीपक कुमार वसूले ने किया तथा टीम के सदस्य राहुल विश्वकर्मा, दिव्यम दास,राहुल मंडल,शौर्य सर्राफ, राहुल गुप्ता,अंकुश दास ने भाग लेकर उक्त स्थान प्राप्त किया तथा सभी ने अपने इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग को देते हुवे समस्थ टीम ने सहर्ष धन्यवाद प्रेषित किया है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply