Breaking News

अम्बिकापुर@कड़ाके की ठंड,शीतलहर का अलर्ट अंबिकापुर का तापमान 3.5 डिग्री

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। इस समय सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड का असर काफी गहरा है, और अंबिकापुर शहर में तो तापमान ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार की रात अंबिकापुर में तापमान 3.5 डिग्री तक गिर गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात साबित हुई। वहीं, आसपास के पाट इलाकों में तापमान डेढ़ डिग्री के आसपास बना हुआ है। ठंड की इस तीव्रता के कारण पत्तों, फूलों, घास और पुआल पर ओंस की बूंदें जम रही हैं। दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के मुताबिक, उत्तर दिशा से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण यह सर्दी पड़ रही है। इन हवाओं का सिलसिला लगातार जारी रहने से, और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा, 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि ठंड से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
इस सर्दी से निपटने के लिए अंबिकापुर नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। यह अलाव ठंड से राहत पाने का एकमात्र उपाय बन गए हैं। लोग शाम और रात के अलावा, दिन में भी इन अलावों के पास बैठकर गर्मी महसूस करते दिख रहे हैं। इसके अलावा,लोग अपने घरों में भी अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर गणपति धाम में होगी भव्य पतंग प्रतियोगिता

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति केअवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना …

Leave a Reply