Breaking News

बलरामपुर@प्रधान पाठक ने होश खोया

Share


प्राइवेट पार्ट दिखाकर महिला टीचरों से करता है सेक्स की डिमांड
बलरामपुर,30 दिसम्बर2025 (घटती-घटना)।
जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह खुर्द में ग्रामीण महिलाएँ शिक्षक की अश्लील हरकतों से परेशान हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है । मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। महिलाओं का आरोप है कि शिक्षक ने उन्हें अपना गुप्तांग तक दिखाया है। मामला प्राथमिक स्कूल बैरडीह खुर्द का है। शिक्षक का नाम बीरबल यादव है और वह स्कूल का प्रधान पाठक है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बीरबल यादव ने कई बार उन्हें अपनी पत्नी बनाने की बात कही और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने अपना गुप्तांग भी दिखा दिया। शिक्षक की इन हरकतों से गांव में गुस्सा है और महिलाएँ काफी परेशान हैं। महिलाओं का यह भी आरोप है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाई नहीं कराते और कई बार मारने-पीटने की धमकी देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply