Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में जहर सेवन कर वृद्ध ने दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शराब के नशे में वृद्ध कीटनाशक का सेवन कर लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोलुवा निवासी रामनारायण उम्र 65 वर्ष, 22 दिसम्बर को गांव के सोसायटी से चावल लेकर घर आया और शराब पीने के बाद पूरी रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ गालीगलौज कर रहा था। सुबह स्वजन उसे उल्टी करते देखे, तो पता चला कि वह कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। परिजन उसे वाड्रफनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान रविवार की शाम को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply