Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@अधिकारियों और कर्मचारियों का धरना 11 सूत्री मांगों को लेकर की हड़ताल

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर सरगुजा जिले के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने कलेक्टरेट ब्रांच के सामने धरना दिया। यह धरना कलम बंद हड़ताल के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ते की वृद्धि, वेतन विसंगति, 30 दिनों का अवकाश,नगदी कारण अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलीकरण जैसी लंबित समस्याओं को हल करने की मांग की गई। धरने के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी विभागों में 3 दिनों का निश्चित कालीन अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित इन मुद्दों का समाधान शीघ्र करने की अपील की। धरने में विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे। धरने में शामिल नेताओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन पर दबाव बनाने का संकल्प लिया और इस आंदोलन को तब तक जारी रखने का ऐलान किया जब तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। इस दौरान जिला संयोजक कमलेश सोनी, राजपत्रित अधिकारी संघ के डॉ. सीके मिश्रा, लिपिक संघ के दुर्गेश सिन्हा, लिपिक वर्गी शासकीय कर्मचारी संघ के अखिलेश सोनी, शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष संजय सिंह, पटवारी संघ के अध्यक्ष, वन अधिकारी कर्मचारी संघ के राजेश बरादे, पशु चिकित्सा सहायक क्षेत्र अधिकारी संघ के अनिल तिवारी, पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के विजय यादव, स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के सऊद अंसारी, और तृतीय वर्क कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष नवीन केसरी प्रमुख रूप से शामिल थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply