Breaking News

अम्बिकापुर@शहरी सामु.स्वा. केन्द्र नवापारा में दवा खरीदी के मामले में प्राप्त शिकायत पर हुई जांच

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहरी सामु.स्वा. केंद्र नवापारा में दवा खरीदी के मामले में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को 06 सदस्य जाँच समिति का गठन किया गया था। जाँच समिति के द्वारा प्रकरण पर जांच कर जांच प्रतिवेदन 19 नवंबर 2025 प्रस्तुत किया गया था। जांच प्रतिवेदन अविलंब 25 नवंबर 2025 को संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाये सरगुजा कार्यालय को प्रेषित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित खबर ‘सीएमएचओ को जाँच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देश के बाद भी अब तक जांच नहीं की गई है’ सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी अनुसार 01 दिसंबर 2025 संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा द्वारा प्रेषित पत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रय समिति के प्रभारी कर्मचारी/अधिकारी का नाम व पदनाम के सबंध में जानकारी चाही गई है जिसे संबंधित कार्यालय को प्रेषित कर जानकारी की मांग की गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply