Breaking News

लखनपुर@लखनपुर सामुदायिक भवन में कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया,वोट और संविधान बचाने ली शपथ

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 140 वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सामुदायिक भवन लखनपुर 28 दिसंबर दिन रविवार को कांग्रेस के 140 वा स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,बीएलए सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने वोट और संविधान बचाने की शपथ ली। कांग्रेस के वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा त्याग और बलिदान की यात्रा निरन्तर देश की एकता और प्रगति के लिए समर्पित हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बूथ लेबल में मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हुए वोट और संविधान बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के संबंध में समस्त विकासखंड के बीएलए से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं कांग्रेस कमेटी के द्वारा संकल्प लिया गया कि बाबा साहेब अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्य के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे वह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे और जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा और इतिहास को बताएंगे,केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर भी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा विरोध जताया गया।
कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव,रमेश जायसवाल, मुजीब खान, इरशाद खान,मकसूद हुसैन,मुकेश सिंह,अजहर राम चौधरी,जागरोपण यादव,राम सूजान द्विवेदी, अशफाक खान,बबलू मझवर, बघोलन, ईश्वर राजवाड़े,डी एन सिंह,भूखल राम,मामू प्रसाद अग्रवाल, देवधारी,रमेश साहू, नंदलाल राजवाड़े व कांग्रेस के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply