Breaking News

सूरजपुर@अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन

Share


अटल परिसर में विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में निकाय योजनाओं का विशेष शिविर
सूरजपुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद सूरजपुर द्वारा निर्मित अटल परिसर में सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष कैंप भी लगाया गया, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सुशासन, राष्ट्रहित और संवेदनशील नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने यह सिद्ध किया कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम है।
सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन तभी सार्थक होता…
विधायक मरावी ने कहा कि सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन तभी सार्थक होता है,जब वह पारदर्शी,जवाबदेह और आमजन के कल्याण के लिए समर्पित हो,उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अटल जी की विचारधारा पर चलते हुए संवेदनशील और जनहितकारी सुशासन को और अधिक सशक्त बना रही है,महिला,बच्चों,दिव्यांगजनों,वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए संचालित योजनाएं अटल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का प्रयास हैं।
हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, इसके साथ ही विभिन्न निकाय योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया गया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर मुरली मनोहर सोनी (भाजपा जिलाध्यक्ष),बाबुलाल अग्रवाल (पूर्व जिला अध्यक्ष),शशिकांत गर्ग, संत सिंह, संदीप अग्रवाल,राजेश्वर तिवारी, किरण खेस,प्रमोद तायल,संजू सोनी,अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मुकेश गर्ग द्वारा किया गया,जबकि आभार प्रदर्शन नगरपालिका सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने किया, समग्र रूप से, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम सुशासन,जनसेवा और पारदर्शी प्रशासन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply