Breaking News

अम्बिकापुर@सीतापुर धान खरीदी केंद्र के मैनेजर ने की आत्महत्या,देर रात घर लौटे और लगा ली फांसी

Share


अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना अंतर्गत केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ मैनेजर दिनेश गुप्ता ने गुरुवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे खरीदी केंद्र से देर रात घर लौटे थे और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए। घरवालों ने सुबह उनका शव कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वित्तीय अनियमितता या मानसिक तनाव को लेकर यह कदम उठाए जाने की चर्चा है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल दिनेश गुप्ता केरजू धान खरीदी केंद्र में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार की शाम खरीदी केंद्र पहुंचे और रात एक बजे तक रुके थे। करीब डेढ़ बजे वे घर पहुंचे और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनका शव लटका देख परिजन ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आत्महत्या का कारण अज्ञात : दिनेशद्ध गुप्ता ने किस वजह से ऐसा कदम उठाया, यह फिलहाल पर नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply