Breaking News

अम्बिकापुर@छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को मातृत्व शोक

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भाजपा वरिष्ठ नेता और छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माता स्वर्णलता सिंहदेव का निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी और लम्बे समय से बीमार चल रही थी। स्व. स्वर्णलता सिंहदेव का उपचार रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था इस दौरान 26 दिसम्बर को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसें ली। उनका जन्म 2 दिसंबर 1950 को राज परिवार में हुआ था। वे गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव व अमिताभ सिंहदेव की माता एवं शंकरगढ़ राजपरिवार के स्व. लाल अरुण प्रताप सिंहदेव की धर्मपत्नी थी। स्व. स्वर्णलता सिंहदेव चंद्रपुर राजपरिवार के स्व. राजा पूर्व विधायक शशि भूषण सिंहदेव व स्व. रानी पूर्व विधायक ज्योत्सना सिंहदेव की पुत्री थी। उनके निधन से सरगुजा भाजपा के साथ ही बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। शुक्रवार की देर शाम रायपुर से उनका पार्थिव शरीर सरगुजा लाया गया। वहीं 27 जनवरी को स्थानीय शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान एमजी रोड पंजाब गार्डन के सामने से निकाली जाएगी। इधर श्रीमती स्वर्णलता सिंहदेव के निधन उपरान्त प्रदेशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन उपरान्त प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply