Breaking News

रायपुर@वर्दी पहने इंस्पेक्टर ने धीरेंद्र-शास्त्री के छूए पैर,साथ में दिखे मंत्री खुशवंत साहेब,छिड़ा विवाद

Share


रायपुर,26 दिसम्बर 2025। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे, जहां वर्दी पहने इंस्पेक्टर ने जूता और टोपी उतारकर बाबा के पैर छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बाबा बागेश्वर छत्तीसगढ़ सरकार के शासकीय विमान से रायपुर पहुंचे, जहां से वे भिलाई रवाना हुए। बताया जा रहा है कि, उन्हें लाने के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री पहले उसी सरकारी विमान से सतना गए,फिर बाबा बागेश्वर को लेकर रायपुर आए। जिस पर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब नजर आ रहे हैं। दरअसल,भिलाई के जयंती स्टेडियम में कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी। जिसके लिए वो गुरुवार को रायपुर से भिलाई पहुंचे थे।
निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए सरकारी विमान?
लोगों का कहना है कि, धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं और किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ऐसे में निजी धार्मिक आयोजन के लिए सरकारी विमान का उपयोग नियमों के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर इसे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply