Breaking News

रायपुर@बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

Share

रायपुर,26 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में गत दिनों कांकेर जिले में धर्मांतरण और शव दफनाने के मामले में हुई हिंसा और राजधानी के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस के अवसर पर सजाए गए क्रिसमस ट्री और मॉल में तोड़फोड़ का कांग्रेस ने विरोध किया है।
प्रदेशभर में बिगड़ती कानून व्यवस्था,अराजकता एवं सर्व समाज पर हो रहे अत्याचार को रोक पाने में असफल गृह मंत्री विजय शर्मा से कांग्रेस ने इस्तीफा मांगा है। इस्तीफा न देने पर मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की है। गांधी चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजार,े पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एक ओर बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में अराजकता फैल रही है। कांकेर में धर्मांतरण और शव दफनाने के लिए हुई हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान सर्व समाज ने किया, लेकिन इस बंद में सर्व समाज की भूमिका कहीं दिखाई नहीं दी। भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ही बंद कराने में सहयोग दे रहे थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा सरकार से मांग कर रहे थे, यह बात समझ में नहीं आई।
मुस्लिम समाज पर अत्याचार का विरोध
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज के अनेक लोगों को पूछताछ के नाम पर पुलिस उठाकर ले गई और उनके साथ मारपीट की। एक ओर मुस्लिम समाज के लोगों को थाने ले जाना और दूसरी ओर ईसाई समाज के त्यौहार पर मॉल में तोड़फोड़ करने की घटना की कांग्रेस ने निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
बढ़ते अपराध और भाजपा सरकार के गृह मंत्री का पुलिस पर नियंत्रण न होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी संबोधित करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply