Breaking News

अम्बिकापुर@16.44 लीटर अंगे्रजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,25 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के डिंडो क्षेत्र में संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 16.44 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में यूपी का शराब रखकर विक्री करने का काम कर रहा था। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम 25 दिसंबर को बलरामपुर जिले के डिंडो क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के वराह नगर निवासी देवनारायण जायसवाल अपने घर में भारी मात्रा में शराब रखेर विक्री करने का काम कर रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। घर से यूपी का 16.44 लीटर शराब पाया गया। जिसे संभागीय आबकारी टीम ने जब्त कर आरोपी देवनारायण जायसवाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@समृद्ध,संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Share रायपुर,07 जून 2026। संगठित,शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति …

Leave a Reply