Breaking News

अम्बिकापुर@वीन सर्व सोनार समाज की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Share


अम्बिकापुर,24 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज का मासिक बैठक मंगलवार को समाज के जिला अध्यक्ष विनोद सोनी के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में समाज को संगठित और इसके विस्तार करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के पुरोधा रहे स्वर्गीय रामचंद्र स्वर्णकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्हें याद करते हुए समाज के लोगो ने उनके बताए हुए रास्ते मे चलने की प्रेरणा ली। समाज की बैठक अब हर माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सोनार समाज को एकजुट करने के साथ ही इसके विस्तार करने को लेकर बैठक में अनुभवी लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान समाज को एक नई दिशा देने के लिए समाज से जुडऩे और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की अपील की। नवीन सर्व सोनार समाज की बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में सभी पदाधिकारी अपने संगठन का विस्तार न सिर्फ जिले बल्कि पूरे संभाग में करेंगे ताकि लोगों के जुडऩे से संगठन को एक मजबूती मिल सके। इस बैठक में नवीन सर्व सोनार समाज के संभागीय प्रभारी रघुनाथ सोनी, समाज के संभागीय संरक्षक शिवराम सोनी, संभागीय अध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला अध्यक्ष विनोद सोनी, नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश सोनी, विजय सोनी, सुरेंद्र सोनी, अशोक सोनी,राजेन्द्र प्रशाद सोनी, विनोद सोनी, अंकुर सोनी, अरुण सोनी, सतीश सोनी, शेखर सोनी,अनूप सोनी के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर@समृद्ध,संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Share रायपुर,07 जून 2026। संगठित,शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति …

Leave a Reply