Breaking News

लखनपुर@चांदो धान समिति केंद्र में धान उठाव नहीं होने से बढ़ रही किसानों की परेशानी

Share

लखनपुर, 23 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी सरकार ने समितियां के माध्यम से शुरुवात कर दी है वहीं अगर बात की जाए तो धान का उठाव सही समय पर नहीं हो रहा है जिससे किसान व धान समिति केंद्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मामला लखनपुर चांदो धान समिति केंद्र का है जहां मंगलवार की सुबह से ही किसान ट्रैक्टर वा पिकअप मैं धान लोड कर बेचने के लिए चांदो समिति में पहुंचे थे जहां समिति में पूर्व सही धान बड़े पैमाने पर पड़ा हुआ है वही धान लेकर पहुंचे किसानों को धान रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रहा था वही समिति केंद्र के बाहर कई घंटों से गाडि़यों की लंबी कतार लग गई थी किसान भी परेशान हो रहे थे वहीं जब मामले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लगी तो वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर समिति के सामने स्कूल ग्राउंड में ही धान को डंप कराया गया वही चांदो समिति प्रबंधक रुदन राजवाड़े ने बताया कि 1497 पंजीकृत किसान चांदो समिति में धान बेचते हैं अभी तक 454 किसानों ने 26853 क्विंटल धान बेचा है अभी तक एक भी ट्रक धान का उठाव नहीं हुआ है किसानों की समस्या को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहमति से सामने स्कूल ग्राउंड में किसानों के धान को बिक्री करने के लिए डंप कराया गया है लेकिन जल्द उठाव नहीं किया गया तो बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा अभी स्कूलों की छुट्टी है और वही स्कूल खुलने के बाद परेशानी होगी देखने वाली बात होगी की धान का उठाव कब से हो पता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply