Breaking News

सूरजपुर@ हर्ष दनौदीया ने मरणोत्तर नेत्रदान का लिया संकल्प

Share


जन्मदिन को बनाया मानवता और जीवन-दान का संदेश
सूरजपुर,23 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)
आज के समय में जन्मदिन अक्सर केक,पार्टियों और सोशल मीडिया तक सिमट जाते हैं। लेकिन हर्ष दनौदीया ने इसे संवेदना, करुणा और जीवन-दान का अवसर बनाकर यह दिखा दिया कि खुशी बांटी जाए तो उसका अर्थ कई गुना बढ़ जाता है, नेत्रदान ऐसा दान है, जिसमें मृत्यु के बाद भी जीवन चलता रहता है. एक व्यक्ति का संकल्प, दो लोगों की दुनिया रोशन कर सकता है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह निर्णय एक युवा द्वारा लिया गया, जो आने वाली पीढ़ी के लिए मौन संदेश है कि समाज बदलना है तो सोच बदलनी होगी, यदि हर जन्मदिन पर एक संकल्प लिया जाए नेत्रदान, अंगदान या रक्तदान का तो अंधकार में जी रहे लाखों लोगों के जीवन में उजाला संभव है, हर्ष का यह कदम याद दिलाता है कि असली उत्सव वही है, जो किसी और के जीवन में उम्मीद जगा दे। बता दे की विश्रामपुर निवासी युवा हर्ष दनौदीया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेकर समाज के सामने मानवता की एक प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर हर्ष ने यह निर्णय लिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहना के साथ स्वीकार किया, हर्ष दनौदीया ने कहा, मेरा जन्मदिन सिर्फ मेरी खुशी का दिन नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन को रोशन करने का अवसर है, मरणोत्तर मेरी आंखें किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को नई जिंदगी देंगी। इस अवसर पर डॉ. कपिल देव पैकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तथा डॉ. अजय मरकाम, सिविल सर्जन ने हर्ष को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. पैकरा ने कहा कि हर्ष का यह कदम विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और जिला प्रशासन ऐसी जनकल्याणकारी पहलों को हरसंभव प्रोत्साहन देगा।

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल ने हर्ष को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज की सच्ची ताकत हैं, वहीं वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय ने नेत्रदान को पुनीत और जीवन-दान का संकल्प बताते हुए कहा कि इससे किसी दृष्टिहीन के जीवन में नई रोशनी आएगी और वह दुनिया को देख सकेगा, कार्यक्रम में रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य अरविंद मिश्रा, संस्कार अग्रवाल, संदीप गुप्ता, हनी गोयल, हिमांशु प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply