अम्बिकापुर,23 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मंगलवार को सडकों पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान, कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन किया और सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सर्व हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने एकजुट होकर रैली निकाली और अपने विरोध को तीव्रता से व्यक्त किया। भाजपा नेता दिनेश शुक्ला ने इस विरोध में भाग लिया और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अत्याचार अस्वीकार्य हैं और बांग्लादेश सरकार को हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मांग की कि भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए वहां हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए दबाव डालना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को सुरक्षा नहीं मिलती, तो भारत सरकार को इस मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठानी चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur