Breaking News

अम्बिकापुर@रासेयो के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति यातायात के संबंध में किया गया जागरूक

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा निरंतर यातायात,नशामुक्ति एवं साइबर अपराध विषय पर जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एण्ड मैनेजमेंट बीएड कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत भवन चठिरमा में बौद्धिक परिचर्चा के तहत् मुख्य अतिथि उप निरीक्षक अभय तिवारी विशिष्ट अतिथि संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर के आतिथ्य में नशामुक्ति यातायात एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप निरीक्षक अभय तिवारी ने छात्र -छात्राओं को यातायात के प्रावधानों के संबंध में आंकड़ों सहित रोचक ढ़ंग से जानकारी दिया। विशिष्ट अतिथि संयोजक नवा बिहान मंगल पाण्डेय ने नशा,नशे की लत,नशे के विभिन्न उत्पादों एवं नशे की लत लगने के कारणों सहित नशे की लत के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया।साथ ही व्यक्तित्व विकास विषय पर छात्र -छात्राओं की समझ विकसित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूण कुमार दुबे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जयमाला सिंह सहायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,चठिरमा ग्राम पंचायत सरपंच सोनिया पण्डो एवं जनपद पंचायत सभापति अम्बिकापुर विजय व्यापारी का सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply