Breaking News

अम्बिकापुर@पुराना बस डिपो में बनेगा 10 लाख लीटर क्षमता का नवीन उच्च स्तरीय जलागार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। निगम क्षेत्र के पुराना बस डिपो में स्वीकृत 10 लाख लीटर क्षमता के नवीन उच्च स्तरीय जलागार कार्य का मंगलवर को भूमि पूजन महापौर मंजूषा भगत द्वारा किया गया। उक्त कार्य हेतु अधोसंरचना मद से 107.76 लाख रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपरोक्त पानी टंकी को भरने हेतु राइजिग मेन पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य हेतु मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनान्तर्गत राशि 73.84 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, जिसका कार्यादेश जारी किया जा चुका है। उपरोक्त पानी टंकी का कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत निकाय के पेयजल संकटग्रस्त शीतला वार्ड क्रमांक 32, रामानुज वार्ड क्रमांक 33, ब्रम्ह वार्ड क्रमांक 34, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 35 एवं अग्रसेन वार्ड क्रमांक 38 के वार्डवासियों को आवश्यकता के अनुरूप पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। उक्त अवसर पर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह (टिन्नी), महापौर परिषद के सदस्य जितेन्द्र सोनी, पार्षद आलोक दुबे, संबंधित क्षेत्रों के पार्षद राहुल त्रिपाठी, सुषमा रोचक गुप्ता, शैलेष प्रताप सिंह, अनिता रविन्द्र गुप्ता ‘भारती’, प्रियंका गुप्ता, आकाश गुप्ता, रविन्द्र गुप्त ‘भारती, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता एवं अन्य वार्डवासी सहित नगर निगम के कार्यपालन अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा उप अभियन्ता, निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply