Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में ‘महतारी गौरव वर्ष’ की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने पेश किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

Share


रायपुर,23 दिसम्बर 2025। रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने पहले वर्ष को ‘विश्वास वर्ष’ बताते हुए कहा कि इस दौरान शासन और जनता के बीच खोया हुआ भरोसा पारदर्शिता, जनसंवाद और जवाबदेही के माध्यम से पुनः स्थापित किया गया। दूसरे वर्ष को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल निर्माण वर्ष’ रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष आधारभूत ढांचे के विस्तार,सड़क-संचार,सिंचाई, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेज गति से पूरी हुईं,जिससे राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति मिली। आगामी वर्ष की घोषणा करते हुए सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति हमारी मातृशक्ति है। माताओं-बहनों के आशीर्वाद से ही सरकार को जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। इसी भावना से नए वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किया गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply