Breaking News

रायपुर@लोक निर्माण विभाग में बड़ा एक्शन भ्रष्टाचार केस में कार्यपालन अभियंता और 2 अनुविभागीय अधिकारी निलंबित

Share

रायपुर,23 दिसम्बर 2025। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए लोक निर्माण विभाग (लोक निर्माण विभाग) में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्य में सामने आए भ्रष्टाचार मामले में एक कार्यपालन अभियंता और दो अनुविभागीय अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमित ताओं के मामले में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग, संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के एसडीओ प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के एसडीओ संतोष दास के खिलाफ कार्रवाई की गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply