Breaking News

अम्बिकापुर,@सरगुजा जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, 1,30,212 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

Share

अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025(घटती-घटना)। सरगुजा जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को जिले के कुल 937 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिले में लक्षि्यत 1,42,085 बच्चों में से 1,30,212 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जिससे कुल उपलब्धि लगभग 91.65 प्रतिशत रही। शेष बच्चों को कवर करने हेतु 22 दिसंबर 2025 एवं 23 दिसंबर 2025 को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 दिसंबर 2025 को जिला अस्पताल में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड की पार्षद श्रीमती ममता तिवारी, कबीर वार्ड की पार्षद श्रीमती किरण साहू एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर द्वारा 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply