Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी,कांग्रेस की गलत नीतियों के विरुद्ध हर मोर्चे पर डटेगा युवा मोर्चा : निशांत सिंह सोलू

Share


निशांत सिंह सोलू बने भाजयुमो सरगुजा जिलाध्यक्ष,संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के सशक्त और मार्गदर्शक नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऊर्जा से लबालब हैं तथा कांग्रेस की जनविरोधी और गलत नीतियों के विरुद्ध हर स्तर पर मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निशांत सिंह सोलू ने जिला एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ समर्पण भाव से संगठन हित में कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के अनुमोदन पर प्रदेश भाजपा द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें निशांत सिंह सोलू को सरगुजा भाजयुमो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निशांत सिंह सोलू वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। वे युवा क्षत्रिय महासभा के सचिव, बजरंग सेवा समिति से जुड़े रहने के साथ-साथ भाजयुमो में नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव से संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply