Breaking News

अम्बिकापुर@दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस उत्सव में नवनी कान्त दत्ता होंगे शामिल

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस उत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का थीम है ‘डिजिटल न्याय के माध्यम से कुशलता पूर्वक त्वरित निपटान ‘, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता विवादों के समाधान को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाना है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा नामित 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा, जिसमें अंबिकापुर से जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य नवनी कान्त दत्ता भी शामिल हैं। इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के राज्य और जिला उपभोक्ता आयोगों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में श्रीनिवास तिवारी (रजिस्ट्रार), प्रमोद वर्मा (सदस्य), आनंद कुमार सिंघल (बिलासपुर), छमेश्वर लाल पटेल (रायगढ़) समेत अन्य सदस्य भी शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता आयोगों को पेपरलेस बनाना और ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं ई-हियरिंग की सुविधा प्रदान करना है, ताकि दूरदराज के क्षेत्र के नागरिक भी आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और त्वरित न्याय प्राप्त कर सकें।


Share

Check Also

रायपुर@प्रदेश कांग्रेस का महा-मंथन! 10 दिवसीय विशेष शिविर मेंजुटेंगे जिला अध्यक्ष,राहुल और खड़गे देंगे जीत का मंत्र

Share रायपुर,07 जून 2026। छत्तीसगढ़ में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और मैदानी …

Leave a Reply