Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में जिलाध्यक्ष को लेकर आंतरिक मतभेद,पार्टी में मची हलचल

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा जिले में संगठन में आंतरिक मतभेद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को हटाने की बात कर रहे हैं। यह विवाद हाल ही में सामने आया, जब भाजपा के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिकनिक के लिए बाहर गए थे,और वहां म्यूजिक सिस्टम पर डांस करते हुए एक वीडियो में नारेबाजी करते हुए नजर आए। इस वीडियो में कार्यकर्ताओं को ‘भारत सिंह सिसोदिया को हटाओ’ और ‘कमलेश तिवारी जिन्दाबाद’ जैसे नारे लगाते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिससे पार्टी के भीतर आंतरिक असंतोष और विवाद को और बल मिला है। यह घटना हाल ही में हुई थी, जब भाजपा और भाजयुमो के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक पिकनिक स्थल पर गए थे। वहां म्यूजिक सिस्टम पर गाने बज रहे थे और कार्यकर्ता डांस कर रहे थे। इस दौरान, वीडियो में यह देखा गया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी और कुछ अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारत सिंह सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वीडियो में साफ तौर पर यह कहा जा रहा था कि ‘भारत सिंह सिसोदिया को हटाओ’ और ‘अध्यक्ष बनेगा’ जैसे नारों का गूंज रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा संगठन में हलचल मच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के प्रमुख इस मामले को गंभीरता से लेकर विचार कर रहे हैं कि क्या इस विवाद का कोई समाधान निकाला जा सकता है और इस पर किस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस विवाद के बाद जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा,‘अगर कोई कह रहा है कि मुझे हटाना चाहिए,तो पार्टी इस मुद्दे पर विचार करेगी और जो भी उचित होगा, वह करेगी। मैं अभी तक वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर कोई ऐसा कह रहा है तो पार्टी इसे संज्ञान में लेगी।
आंतरिक असंतोष का असर
यह घटना भाजपा के सरगुजा संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों का इशारा कर रही है। इससे यह भी प्रतीत होता है कि पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता की कमी है और संगठन में कुछ बदलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply