Breaking News

रायपुर@रायपुर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक…25 साइबर ठग दबोचे,174 करोड़ का संदिग्ध ट्रांजैक्शन बेनकाब

Share

रायपुर,22 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित साइबर ठगी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एकसाथ कई जिलों और राज्यों में छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में 174.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार सहित मध्यप्रदेश के कई इलाकों में की गई। पुलिस की 8 विशेष टीमों ने एक साथ दबिश देकर म्यूल बैंक अकाउंट संचालकों,फर्जी सिम कार्ड विक्रेताओं, ब्रोकरों और ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को ध्वस्त किया।
77 लाख की ठगी प्रमाणित, 1200 से अधिक शिकायतें सामने : पुलिस जांच में अब तक 77.35 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। इन म्यूल खातों से जुड़े मामलों में देशभर से 1236 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। ठगी की रकम शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो निवेश, टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग और गूगल सर्च स्कैम के जरिए वसूली जाती थी।
कमीशन पर किराए के खाते, यही था खेल : जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते किराए पर देते थे या फिर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराते थे। इन खातों और फर्जी सिम कार्ड के जरिए ठगी की रकम को तेजी से इधर-उधर किया जाता था।
I4C पोर्टल से खुला पूरा नेटवर्क : पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर रेंज साइबर थाना ने केंद्र सरकार के ढ्ढ4ष्ट पोर्टल पर दर्ज म्यूल बैंक अकाउंट्स की गहन जांच शुरू की थी। बैंक ट्रांजैक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह की पहचान की गई।
2 करोड़ की रकम होल्ड, पीडि़तों को लौटाई जा रही राशि : इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम होल्ड करवाई है। बीते 11 महीनों में साइबर पुलिस 7 करोड़ रुपये फर्स्ट लेयर खातों में होल्ड करा चुकी है, जिसमें से कोर्ट के आदेश पर 4 करोड़ से अधिक की राशि पीडि़तों को वापस की जा चुकी है।
6 थानों में केस, आगे और गिरफ्तारी संभव
ढ्ढ4ष्ट से मिली शिकायतों के आधार पर माना, देवेंद्र नगर, सिविल लाइन, तेलीबांधा और राखी थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं और ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत आगे भी बड़ी गिरफ्तारियां तय हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply