अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सौजन्य से श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस पर सप्ताह भर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 दिसंबर को कार्यशाला, ‘भारतीय ज्ञान परंपराओं में गणित शून्य से अनंत तक,’आयोजित की गई जिसमे गणित के विशेषज्ञों डॉ.संगीता पांडेय, श्री सुनील गुप्ता द्वारा गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ,हार्डी रामानुजन नम्बर्स,आर्यभट्ट के जीवनी और खोज पर प्रकाश डाला गया।सरगुजा के अतिरिक्त संचालक डॉ. रिज्वान उल्लाह द्वारा गणित का महत्व पर विस्तार से चर्चा की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.एजेन टोप्पो द्वारा स्वागत उदबोधन दिया गया।19 दिसम्बर को डॉ.अब्दुल जुनैद खान मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा ऑनलाइन गणित के आम जीवन मे महत्व पर प्रेजेंटेशन दिया एवं चर्चा की। बजट बनाने,कार या घर खरीदने,कुकिंग , बेकिंग करने,कंप्यूटर प्रोग्रामिंग,स्टॉक मार्केटिंग,मौसम का पता लगाने, हर तरह के छोटे बड़े काम मे गणित हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।
20 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । छात्राओं ने जॉमेट्रिकल मेट्रिकल रंगोली बनाई। 22 दिसम्बर को छात्राओं को रामानुजन की जीवनी पर फि़ल्म दिखाई जाएगी एवं वैदिक गणित के अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सृष्टि शेफाली मिंज रहीं। कार्यक्रम में डॉ.सुषमा भगत,डॉ. अलका जैन,डॉ. संजय जैन ,विशाल गुप्ता, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
क्कद्धशह्लश-11
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur