Breaking News

सूरजपुर@ कलेक्ट्रेट में 01 जनवरी से बायोमेट्रिक डिवाइस से लगेगा अटेंडेंस…

Share


175 अधिकारी-कर्मचारियों का आधार-सक्षम बायोमेट्रिक प्रणाली में पंजीयन पूर्ण
सूरजपुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर में आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के लागू होने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से दर्ज की जाएगी,जिससे समयपालन और कार्यसंस्कृति में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। कलेक्टर के निर्देश पर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण- कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पंजीयन एनआईसी के सहयोग से किया गया,इसके अंतर्गत 175 अधिकारी एवं कर्मचारियों का आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में सफलतापूर्वक पंजीयन सुनिश्चित किया जा चुका है।
ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
प्रशासन द्वारा जिले के सभी जिला-स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों का पंजीयन शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं, ताकि 01 जनवरी 2026 से सभी कर्मचारी ्रश्वख््रस् प्रणाली का हिस्सा बन सकें।
अभी से दी जा रही है उपयोग की ट्रेनिंग
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में जिला संयुक्त कार्यालय अंतर्गत संचालित सभी विभागीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों का ऑनबोर्डिंग कार्य पूरा कर लिया गया है,उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक प्रणाली से अधिकारी-कर्मचारी भली-भांति परिचित हो सकें,इसके लिए उन्हें अभी से इसके उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
आने-जाने के समय बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू
ऑनबोर्ड हो चुके अधिकारी एवं कर्मचारी अब कार्यालय में आने और जाने दोनों समय बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का प्रयोग कर रहे हैं, इसका उद्देश्य 01 जनवरी से पूर्ण रूप से लागू होने वाली व्यवस्था से पहले सभी को प्रणाली के उपयोग का अभ्यास कराना है।
प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम
आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के लागू होने से कलेक्ट्रेट में कार्यदिवस की निगरानी, समयपालन और उपस्थिति की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। प्रशासन का मानना है कि इससे सरकारी कामकाज में अनुशासन बढ़ेगा और आम जनता को भी समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।
01 जनवरी 2026 से पूरी तरह लागू होगी व्यवस्था
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 01 जनवरी 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बायोमेट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से ही उपस्थिति दर्ज करेंगे।
यह कदम ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply