Breaking News

बलरामपुर@ गिरफ्तार आरोपी निकला हत्यारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

Share


पूछताछ करने पर आरोपी ने उगला सच
बलरामपुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के चांदों थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में आरोपी के द्वारा मृतक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था 20/12/2025/को मृतक की मृत्यु हो गई प्राथी की रिपोर्ट पर पुलिस उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ ताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/ 2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार प्रार्थी केयर सोनवानी पिता चरकु सोनवानी उम्र 50 वर्ष ग्राम घोड़सोत मड़वा, थाना चांदों में उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/12/2025 के लगभग 09ः00 बजे रात्रि में मेरा छोटा भाई सुरेश सोनवानी ने बताया कि भैया मेवालाल सोनवानी का आज रात्रि लगभग 8.30 बजे मृत्यु हो गया है। पूर्व में दिनांक 16/12/2025 को आरोपी बितन अगरिया मृतक के घर शाम को गया था इसी दौरान मृतक आरोपी बितन अगरिया के पहने शर्ट के पैकेट से रुपया पैसा निकाल कर गिनने लगा तब आरोपी द्वारा मेरे पैकेट से कैसे रुपया को निकाल कर गिन रहा है कि बात को लेकर आरोपी द्वारा मृतक को हाथ मुक्का व डंडा से सिर में आंख के ऊपर मारने से मृतक का मृत्यु दिनांक 20/12/2025 को रात्रि में हो गया है।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत करा कर उनके निर्देशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना से तत्काल टीम गठित कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आरोपी बितन अगरिया पिता रिझू अगरिया उम्र 28 वर्ष ग्राम सुखरी खाड़ मड़वा थाना चांदो को पतातलाश कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply