Breaking News

सूरजपुर@ कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी’, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Share


राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू,1 लाख 4 हजार 660 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
सूरजपुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर शिवनाथ यादव,कलेक्टर एस. जयवर्धन,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा,सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन शर्मा की उपस्थिति में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
21 से 23 दिसंबर तक चलेगा अभियान…
जिले में पल्स पोलियो अभियान का संचालन,21 दिसंबर 2025 को बूथ स्तर पर, 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को घर-घर भ्रमण कर किया जाएगा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 1,04,660 (एक लाख चार हजार छह सौ साठ) बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
एक भी बच्चा न छूटे, सख्त निगरानी व्यवस्था…
अभियान की निगरानी राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर से की जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के प्रभावी संचालन हेतु विस्तृत सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की है। अभियान का उद्देश्य देश और प्रदेश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखना है।
729 पोलियो बूथ, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 729 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, पहले दिन बूथ स्तर पर टीकाकरण, दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, अभियान की जानकारी फैलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों द्वारा मुनादी कराई जा रही है, साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्थाओं का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
भीषण ठंड में भी दिखा जनसहभागिता का उत्साह
कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह-सुबह बड़ी संख्या में अभिभावक अपने छोटे बच्चों को लेकर पोलियो बूथों पर पहुंचे। बच्चों के स्वस्थ भविष्य को लेकर अभिभावकों में जागरूकता और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला, यह जनसहभागिता पल्स पोलियो अभियान की सफलता और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करती दिखाई दी।
पल्स पोलियो अभियानः एक कदम सुरक्षित भविष्य की ओर
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट संदेश है, हर बच्चा सुरक्षित हो, हर बच्चा पोलियो से मुक्त हो।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply