Breaking News

एमसीबी@किसान कांग्रेस में संगठन विस्तार…जिलाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

Share


एमसीबी,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
किसान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किसान कांग्रेस एमसीबी के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने जिले के सभी प्रमुख ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है, यह नियुक्ति किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं प्रदेश संगठन प्रभारी अकील हुसैन की अनुमति तथा एमसीबी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के सुझाव से की गई है। इन नेताओं को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न नेताओं को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है—
मनेंद्रगढ़ ब्लॉक-श्री संतोष सिंह
खड़गवां ब्लॉक-श्री गुरुदेव पाण्डेय (कौड़ीमार)
भरतपुर ब्लॉक-श्री कमल प्रसाद जोगी (खांड़ाखोह)
कोटाडोल ब्लॉक-श्री दिलकरन सिंह (कोटाडोल)
संगठन को मजबूती देने का आह्वान
नियुक्ति के अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा किसान कांग्रेस को ब्लॉक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।
किसानों की आवाज को मिलेगा बल
जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन के सशक्त होने से किसानों की समस्याएं प्रभावी ढंग से सामने आएंगी और किसान कांग्रेस उनकी आवाज बनकर संघर्ष करेगी। यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी अहम मानी जा रही है।
फोटो 14


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply