रामानुजगंज,20 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। लेकिन दूसरी ओर अधिकारियों की ओर से किसानों के साथ बदसलूकी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। किसान को धमकी देने का ऐसा ही एक मामला वाड्रफनगर के बरती धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां तहसीलदार ने किसान की समस्या सुनने के बजाए उन्हें अंदर करवाने की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार बरती धान खरीदी केंद्र में किसान खरीदी केंद्र के प्रबंधक से हमाली के भुगतान को लेकर सवाल-जवाब कर रहा था। किसान का आरोप है कि हमाली के पैसे समय पर नहीं दिए जा रहे थे, इसी मुद्दे को लेकर वह अपनी बात रखना चाहता था। लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार दिनेश नेट्टी ने किसान की समस्या सुनने के बजाए उन्हें धमकाते हुए कहा कि अपनी बात रखने के लिए समय ले लीजिए, काम में बाधा मत डालिए कहने लगे। तहसीलदार साहब यहीं नहीं रूके उन्होंने अपने सहयोगी से पुलिस को कॉल करने की बात भी कह डाली।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur