गुजा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस क्रम में भाजपा सरगुजा से श्रीमती फुलेश्वरी सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती सोनू तिग्गा,श्रीमती नीलम राजवाड़े,श्रीमती आशा शुक्ला एवं श्रीमती रजनी बिंद को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
साथ ही, भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा के नेतृत्व की जिम्मेदारी श्रीमती शुभांगी बिहाड़े को सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘महिला मोर्चा पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। ‘ नव नियुक्त भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि ‘पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी।
महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुँचाया जाएगा। ‘भाजपा महिला मोर्चा में हुई इन नियुक्तियों से सरगुजा जिले में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur