Breaking News

अम्बिकापुर@वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी प्रशिक्षणार्थी कृतश मिश्रा से मुलाकात की…

Share


कृतश सैनिक स्कूल अम्बिकापुर से चयनित होकर (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) खड़गवासला पुणे में बी-टेक की पढ़ाई कर रहे है…
अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी प्रथम वर्ष की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण पूर्ण कर अम्बिकापुर आने पर कृतश मिश्रा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने मुलाकात किया, जिन्होंने कृतश मिश्रा को बधाई, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन दिए। कृतश पुलिस विभाग में ही प्रभारी साइबर सेल अंबिकापुर सहायक उप निरीक्षक श्री अजीत कुमार मिश्रा के पुत्र है जिन्होंने सैनिक स्कूल अम्बिकापुर से अपनी और हायर सेकंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में चयनित होने के पश्चात (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) खड़गवासला पुणे प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के साथ-साथ एम-टेक की पढ़ाई कर रहे हैं जहाँ तीन वर्ष पुर्ण होने पर हैदराबाद में आगे की पढ़ाई करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply