Breaking News

अम्बिकापुर@मजदूर पर चाकू से हमला,रिपोर्ट दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शराब पीकर आ रहे युवक ने भांजा के घर जा रहे मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। जरहागढ निवासी जमशेद आलम ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 16 दिसम्बर को रात्रि करीब 10.30 बजे वह अपने भांजा के घर मझलीपीढ़ जा रहा था। इसी दौरान इन्द्रवाटिका के सामने गली के पास शराब पीकर आ रहे मझलीपीढ निवासी रोहीत चैहान उसके साथ गालीगलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का से मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया, जिसमें गला जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply