Breaking News

सूरजपुर@ चौकी बसदेई पुलिस ने चोरी के 2 टन कोयला सहित एक को पकड़ा

Share


सूरजपुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 18.12.2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कुसमुसी खालपारा के मनोज साहू अपने घर में अवैध पत्थर कोयला चोरी का रखा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके घर से 2 टन पत्थर कोयला कीमत करीब 10 हजार रूपये का पाया गया जो चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर जप्त मनोज साहू पिता प्रहलाद उम्र 29 वर्ष ग्राम कुसमुसी, चौकी बसदेई के विरूद्ध धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उक्त कोयला भास्करपारा ओपन कास्ट माईन्स से कोयला चोरी कर बिक्री करने हेतु लेकर आना बताया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply