Breaking News

अम्बिकापुर@पति मारपीट कर पत्नी को जलता हुआ पुआल की ढेर में फेंका

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबार में मुर्गा बनाने की बात को लेकर हुए विवाद ने युवक ने पत्नी को मारपीट कर जलता हुआ पुआल में फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झूलस गई। घटना 2 दिसंबर की रात की है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने पति के खिलाफ मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राजमनी खैरबार की रहने वाली है। 2 दिसंबर की रात करीब 9 बजे राजमनी का पति गुलाब मुर्गा लेकर घर आया। पत्नी बोली मुर्गा घर में ही बनाते हैं और परिवार के सभी लोग खाएंगे। जबकि उसके पति का कहना था कि मुर्गा अपने दोस्तों के साथ बनाएंगे और खाएंगे। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी को मारपीट कर घर के बाहर ले गया और पहले से पुआल की ढेर में लगी आग में उठाकर फेंक दिया। महिला के चिल्लाने पर उसके जेठ का बेटा पहुंचा और उसे बाहर निकला। महिला गंभीर रूप से जल गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति गुलाब के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply