Breaking News

बलरामपुर@आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित

Share


डीफ खातों से 71.41 लाख रुपये का निपटान,खाता धारकों को मिली जमा राशि
बलरामपुर,19 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘‘आपकी पूँजी आपका अधिकार’’ अभियान के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेन्द्र के मार्गदर्शन एवं जिला अग्रणी बैंक श्री अंकित शर्मा एवं जिला कोषालय अधिकारी डी.पी. सोनी के नेतृत्व में एक विशेष निपटान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के अंतर्गत निष्कि्रय बैंक खातों को फिर से सक्रिय कर खाताधारकों एवं नामिनों को उनकी जमा राशि दिलाई गई। शिविर में कुल 71 लाख 48 हजार रुपये की राशि का निपटान किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने शिविर में 2 नॉमिनी को प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके अंतर्गत श्रीमती रतनी बाई को उनके पति के देहांत के बाद जानकारी के अभाव में उनका बैंक खाता डीफ में चला गया था। शाखा प्रबंधक के द्वारा रतनी बाई से संपर्क कर उनको 2 लाख 4 हजार 177 रुपये जमा राशि उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार श्रीमती सुदयाश्री एक्का जिनका खाता सेन्ट्रल बैंक खाता डीफ में चला गया था, जिसमें 1 लाख 58 हजार 892 रुपये जमा थी उन्हें प्रमाण पत्र देकर उक्त राशि उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने आगामी शिविरों में सरकारी खातों के सक्रियता पर जोर दिया। अग्रणी बैंक अधिकारी श्री अंकित शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे और सरकारी खातों को सक्रिय करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply