
विधायक मरावी और भाजपा जिला अध्यक्ष सोनी की संयुक्त पहल लाई रंग
सूरजपुर,19 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ने से किसान लंबे समय से परेशान थे, लिमिट कम होने के कारण किसान समय पर अपना धान नहीं बेच पा रहे थे, जिससे खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और किसानों में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी, किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने लगातार धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद किया, इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान विभागीय मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाने की मांग मजबूती से रखी, विधायक मरावी की पहल पर प्रभारी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को धान खरीदी केंद्रों की लिमिट तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए, विधायक ने जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने भी किसानों की परेशानी को लेकर जिला कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर लिमिट बढ़ाने का आग्रह किया, जनप्रतिनिधियों के इन संयुक्त प्रयासों के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ा दी, लिमिट बढ़ने के बाद धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आई है और अब किसान बिना किसी बाधा के अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। व्यवस्था में सुधार से जिले के किसानों में संतोष का माहौल है। किसानों ने विधायक भूलन सिंह मरावी और भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो सका।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur