Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर में होगी कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की संभाग स्तरीय बैठक

Share

29 से 31 दिसंबर तक ‘वर्क आफ्टर ब्रेक’ थीम पर तीन दिवसीय हड़ताल,कार्यालयों में लटकेंगे ताले
29 से 31 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी हड़ताल,सूरजपुर में होगी फेडरेशन की संभाग स्तरीय बैठक
वर्क आफ्टर ब्रेक थीम पर आंदोलन, शासन को दी गई लिखित सूचना,11 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी-अधिकारी
मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग, सरकार की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश
सूरजपुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी आगामी 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस निश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान प्रदेश के सबसे बड़े संयुक्त संगठन कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा किया गया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में सरगुजा संभाग की संभाग स्तरीय बैठक 19 दिसंबर को सूरजपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिला संयोजक डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि आंदोलन की तारीखों की लिखित सूचना शासन-प्रशासन को दे दी गई है और 29 से 31 दिसंबर तक कर्मचारी ‘वर्क आफ्टर ब्रेक’ की थीम पर पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे।
16 जुलाई से चल रहा है चरणबद्ध आंदोलन
फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 जुलाई 2025 से चरणबद्ध आंदोलन कर रही है,16 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया,22 अगस्त 2025 को कलम बंद-काम बंद आंदोलन के तहत सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया, इसके बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।

  • फेडरेशन की प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें…
  • केंद्र के समान देय तिथि से प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत ।
  • वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।
  • लिपिक, शिक्षक,स्वास्थ्य,महिला-बाल विकास सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियां दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
  • चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान (8,16,24,32 वर्ष) लागू किया जाए।
  • द्द सहायक शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय समयमान, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन व पदोन्नति।
  • अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।
  • अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू,10′ सीलिंग समाप्त कर सभी सीधी भर्ती पदों पर लागू किया जाए।
  • मध्यप्रदेश की तर्ज पर अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस किया जाए।
  • प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए सभी सेवा लाभ, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण।
  • विभागीय सेटअप की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।
  • कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी, अनियमित व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।


मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग
जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रतिमा सिंह ने बताया कि फेडरेशन द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादों को पूरा करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। शासन-प्रशासन से पत्राचार के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारी-अधिकारी आक्रोशित हैं, फेडरेशन की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय निश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
हड़ताल को लेकर संभाग स्तरीय बैठकों का दौर
जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू एवं रमेश राजवाड़े ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए संभाग स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, इन बैठकों में फेडरेशन से संबद्ध सभी प्रांत अध्यक्ष/महामंत्री, संभागीय पदाधिकारी तथा जिला संयोजक/महासचिव शामिल होंगे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply