Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा के जनजातीय युवाओं ने किया अमरकंटक में देवदर्शन

Share

अम्बिकापुर,18 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जनजाति गौरव युवा समाज सरगुजा द्वारा सरगुजा संभाग के जनजातीय युवाओं के साथ दो दिवसीय देवदर्शन एवं वनसंचार कार्यक्रम अमरकंटक में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरगुजा क्षेत्र से लगभग दो सौ युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास और सामाजिक चेतना का जागरण करना था। अमरकंटक यात्रा के दौरान युवाओं ने मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर स्नान किया,सोनमुडा के सोन नदी के उद्गम स्थल, माई की बगिया, जैन मंदिर और कपिलधारा जलप्रपात का दर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष इंदर भगत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारा देश आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना से समृद्ध है, और अमरकंटक इसका जीता-जागता उदाहरण है। यह स्थल जनजातीय क्षेत्र की पवित्रता और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक व्यवस्था सरगुजा जिला के युवा पदाधिकारियों द्वारा की गई थी। जिला अध्यक्ष पावन पूर्णाहुति भगत,उपाध्यक्ष सचिन भगत, सोनिया मुंडा और अन्य युवाओं के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई प्रमुख जनजातीय युवाओं ने समाज में अपने नेतृत्व की क्षमता विकसित करने और सामाजिक सुधार के लिए काम करने का संकल्प लिया। युवाओं ने इस यात्रा से प्रेरित होकर अपने समाज की सेवा करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की ठानी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply