Breaking News

अम्बिकापुर@साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए बच्चों ने पेंटिंग के मध्यम से किया जागरुक

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में सरगुजा पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकना था। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें साइबर अपराधों के खतरों और उनकी रोकथाम पर आधारित चित्रों का प्रदर्शन किया गया।
सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया,जो इस पहल का हिस्सा बने। कार्यक्रम में आईजी दीपक झा ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने और उनसे निपटने के उपायों पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आम नागरिकों को इनसे सुरक्षित रहने के उपायों को जानना जरूरी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply