-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में 15 दिसंबर की रात भाजपा पार्षद के बेटे अपने गैंग के साथ मिलकर दो युवकों की बेदम पिटाई की थी। मामले में मणिपुर पुलिस ने दो नाबालिग सहित 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में भाजपा पार्षद के पुत्र भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार राहुल सोनवानी अपने दोस्त शुभम रवि के साथ दर्रीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। घटना दिवस 15 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे दर्रीपारा निवासी उदय साहू, उत्तम साहू, आकाश यादव, अखिल सोनी, समीर मुंडा, रौनक मुखर्जी पहुंचे और राहुल सोनवानी व शुभम रवि के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों को जबरन डॉ. अनूपम मिंज के घर के पास झाड़ी में ले गए और वहां भी दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों दोस्तों को लेकर भाजपा पार्षद के बेटे विशाल साहू के घर ले गए वहां भी सभी ने मारपीट की। राहुल सोनवानी की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के बेटे विशाल साहू सहित 7 के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। पुलिस ने समीर मुंडा को पूर्व में ही गिराफ्तार क चुकी थी। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहचान कर फरार आरोपी राजा साहू उर्फ संजय पिता रौनिक साहू, (32), उदय साहू पिता बलराम साहू, (22), रोशन सोनी पिता कामता सोनी (22),आकाश यादव पिता उर्फ छोटू यादव, (20),विशाल साहू पिता सूर्य प्रकाश साहू (27) सहित अन्य दो नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दर्रीपारा थाना मणिपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा – 296,351(3),191(2), 191(3),190,115(2), 118(1),331(8),127(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur