Breaking News

अम्बिकापुर@नेशनल हेराल्ड प्रकरण…कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव असफल…भाजपा ने किया पुतला दहन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास पूरी तरह असफल रहा। प्रशासन की तत्परता और भाजपा कार्यकर्ताओं के संयम के कारण कांग्रेस का यह राजनीतिक स्टंट विफल हो गया। इसके बाद, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर के घड़ी चौक पहुंचे,जहां कांग्रेस की भ्रष्ट और वंशवादी राजनीति के विरोध में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा गंभीर भ्रष्टाचार का प्रकरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कानून अपना काम करता है,कांग्रेस सडकों पर उतरकर दबाव बनाने और भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस की आदत बन चुकी है एजेंसियों पर आरोप लगाना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन न करना। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा कानून के शासन में विश्वास करती है और स्वतंत्र जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर कार्य करती हैं, न कि किसी के दबाव में।
सिसोदिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस की विक्टिम कार्ड राजनीति अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है और आगामी समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, निश्चल प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply