Breaking News

जशपुरनगर@जिले के 75 वरिष्ठ नागरिकों को कम्बल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित,2 वृद्धजनों को दिया गया श्रवण यंत्र

Share

जशपुरनगर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 12 से 19 दिसम्बर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को जनसामान्य के समक्ष प्रदर्शित करना है। इस विशेष सप्ताह के अंतर्गत 16 दिसंबर 2025 को समाज कल्याण जशपुर द्वारा जनक वृद्धाश्रम जशपुर नगर में जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ हमारे समाज के अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन का अनुभव हमारे जीवन के लिए धारणीय एवं अनुकरणीय है। जीवन से मृत्यु तक शासन की योजनाओं, के अलावा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना इत्यादि के बारे में वरिष्ठ नागरिक को बताया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत एवं पार्षद श्रीमती शैलेन्द्री यादव द्वारा जिले के 75 वरिष्ठ नागरिकों को कम्बल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित 02 वृद्धजनों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। समाज कल्याण जशपुर के श्री धर्मेंद्र कुमार साहू द्वारा 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का संक्षिप्त व्याख्यान दिया गया। साथ ही सियान हेल्पलाइन 155326 के बारे में बताया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply