-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर केदारपुर निवासी शिवेश सिंह बाबू ने शहर की सड़कों के निर्माण में सुधार की मांग को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कई वर्षों के बाद शहर में सडकों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन इसमें रोड इंजीनियरिंग की कई खामियां नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सडकों का समतलीकरण ठीक से नहीं किया गया है, जिसके कारण जल जमाव की समस्या पैदा हो सकती है और भविष्य में सडकें फिर से टूट सकती हैं। उन्होंने यह सुझाव दिया कि सडकों पर पानी डालकर गड्ढों की पहचान की जाए, ताकि जहां पानी का जमाव होता है,वहां समतलीकरण किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर से यह आग्रह किया कि सडकों की लंबी आयु सुनिश्चित करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों को इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो सडकों पर वाहनों की धुलाई करते हैं, जिससे सडकों की स्थिति और बिगड़ रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur