Breaking News

अम्बिकापुर@इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन,चार अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने लिया हिस्सा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 और 16 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘क्वांटम-2025’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा किया गया था, जिसमें एशिया, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के चार अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का विषय था ‘इन्नोवेटिव टेक्निक्स इन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड साइंस ए प्रैक्टिकल एप्रोच’। सम्मेलन के पहले दिन के पहले सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एनके समाधिया, विभागाध्यक्ष (सिविल इंजीनियरिंग), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुडकी थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रायोगिक और तकनीकी ज्ञान का उपयोग मानवहित और समाज कल्याण के लिए होना चाहिए। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राज भारती रूसिया, इंग्लैंड ने इंजीनियरिंग के उभरते रुझानों, सतत इंजीनियरिंग पद्धतियों के अनुकूलन, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और सौर ऊर्जा के महत्व पर चर्चा की। सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले सत्र में फिर से प्रोफेसर राज भारती रूसिया ने इंजीनियरिंग के उभरते रुझानों और नए तकनीकी तरीकों पर अपने विचार व्यक्त किए। दूसरे सत्र में अंजना सिंह, ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में जानकारी दी। तीसरे सत्र में शरद नागरिया, अमेरिका ने नवाचार पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में इसके लाभ के बारे में बताया। सम्मेलन का समापन समारोह प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले, कुलपति, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने सम्मेलन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन न होकर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के रूप में परिणत हो चुका है। सम्मेलन के अंत में श्रेष्ठ शोध पत्र के लिए अनुपमणि त्रिपाठी और दीपक कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया, जबकि श्रेष्ठ पोस्टर के लिए सौरभ रवि को प्रमाण-पत्र दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएन खरे, डॉ. आरके साहू, प्रोफेसर पूनम दीवान, प्रोफेसर नेहा शर्मा, मुकेश शुक्ला सहित सभी विभागाध्यक्ष और अन्य प्रतिभागी इस आयोजन में उपस्थित थे। सम्मेलन का आभार प्रदर्शन डॉ. रोबिन थॉमस ने किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply